9:57 pm Monday , 24 August 2026
BREAKING NEWS

सनातन बोर्ड कार्यकर्ताओं ने किया नीलकंठ महादेव शिवलिंग का जलाभिषेक

आज श्रावण माह के अंतिम सोमवार दिनांक 24–08–26 को प्रातः अखिल भारतीय सनातन बोर्ड के कार्यकर्ताओं ने नगर के मोहल्ला पटियाली सराय स्थित दरीबा मंदिर में दिव्य और अलौकिक शिवलिंग के दर्शन व पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया,

महंत सत्यपाल शर्मा ने बताया कि मंदिर में स्थित शिवलिंग मानव कद बराबर है,
नगर में सनातन धर्म के सबसे बड़े प्रतीक नीलकंठ महादेव मंदिर(जमा मस्जिद) पर हुए मुगल आक्रांताओं के आक्रमण के बाद उमापति नामक नागाबाबा द्वारा शिवलिंग को सुरक्षित बचाकर यहां मंदिर में स्थापित किया गया था,
और दिन में तीन बार रंग बदलने वाला, मनोकामना पूर्ति यह शिवलिंग बहुत ही अलौकिक है इसकी आराधना से निसंतान दंपतियों, अविवाहित युवक/युवतियों और असाध्य रोगों से परेशान रोगियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलता है

प्रवक्ता सत्यनारायण गुप्ता ने बताया कि यह शिवलिंग हमारे नगर वेदामऊ का गौरव है हर सनातनी को यहां आकर इस अलौकिक शिवलिंग के दर्शन अवश्य करने चाहिए

अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने बताया कि लंबे समय से उपेक्षित पड़े इस मंदिर के जीर्णोधार के लिए नगर के संभ्रांत लोगों को आगे आना चाहिए व
सनातन बोर्ड भी मुख्यमंत्री के समक्ष इस मंदिर के जीर्णोधार की मांग उठाएगा

कार्यक्रम में डॉ अमर सिंह, चंद्रदेव वर्मा, सुभाष मैथील, विजय रतन सिंह ,अश्वनी भारद्वाज , रचना शंखधार,पंकज शर्मा , बगीश यादव, एड श्याम पाल सिंह, राजीव भारद्वाज, स्वाति भारद्वाज, रितिका गुप्ता, रिया गुप्ता ,देवदत्त शर्मा , डॉ सुशील गुप्ता ,मुनेंद्र प्रताप सिंह ,राकेश साहू ,नंदकिशोर आदि उपस्थित रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस