बिसौली। विद्युत वितरण खंड परिसर में सोमवार को विद्युत विभाग द्वारा मेगा कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिदिन विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है।
सोमवार को विद्युत विभाग द्वारा आयोजित मेगा कैंप में एसडीओ विकास राजपूत उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनकर त्वरित समाधान का पूरा प्रयास कर रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं का बिजली विभाग के अधिकारियों के प्रति विश्वास बड़ा है। इस दौरान अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने एक वार्ता में बताया कि मेगा कैंप का आयोजन 31 अगस्त तक किया जाएगा। उपभोक्ता अपनी किसी तरह की बिजली संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। श्री चौधरी ने बताया कि कैंप में लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना जाए जा रहा है, और उनका त्वरित समाधान किया जा रहा है। कैंप में थानसिंह, मुकेश कुमार, नवीन, मोहसिन, सुरजीत आदि उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



