बदायूं
वांछित अभियुक्त दीपक गिरफ्तार, कुंवरगांव पुलिस ने मंदिर के पास से दबोचा
केशव गुप्ता
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुंवरगांव पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने सोमवार को मुकदमा अपराध संख्या 125/26 में वांछित अभियुक्त दीपक पुत्र दयाराम निवासी ग्राम बिहारी गौटिया, थाना कुंवरगांव को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त को ग्राम मढ़िया-भांसी रोड स्थित मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ थाना कुंवरगांव में धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
अभियुक्त की गिरफ्तारी उपनिरीक्षक सुकेन्द्रपाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ की। पुलिस का कहना है कि वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



