8:42 pm Monday , 24 August 2026
BREAKING NEWS

कुंवर गांव – किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

कुंवर गांव संवाददाता

कुंवर गांव बदांयू । थाना कुंवर गांव पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को सोमवार 24 अगस्त को मढ़िया भांसी रोड स्थित मंदिर के पास से पकड़ा। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 20 अगस्त को तहरीर देकर बताया था कि उसकी करीब 17 वर्षीय पुत्री को ग्राम बिहारी गोटिया निवासी दीपक पुत्र दयाराम 14 अगस्त की सुबह करीब चार बजे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। परिजनों द्वारा किशोरी की तलाश किए जाने के चलते तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दी जा सकी। बाद में तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की।

पुलिस को सोमवार को आरोपी के मढ़िया भांसी रोड की ओर होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 11:35 बजे मंदिर के पास से दीपक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 20 वर्ष बताई गई है।

मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सुकेन्द्र पाल सिंह को सौंपी गई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुकेन्द्र पाल सिंह, कांस्टेबल आयुष और रिकॉन्स्टेबल आयुष शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस