6:19 pm Monday , 24 August 2026
BREAKING NEWS

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

बदायूं

16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, घर से नकदी और चांदी के जेवर भी गायब

केशव गुप्ता

उसावां थाना क्षेत्र में किशोरी के लापता होने से मचा हड़कंप, पुलिस ने दर्ज किया मामला
बदायूं। उसावां थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी को कुछ अज्ञात लड़कों द्वारा बहला-फुसलाकर घर से ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में किशोरी के पिता ने बताया कि वह 20 अगस्त 2026 को खाना खाने के बाद अपने जानवर चराने के लिए घर से बाहर गया था। उस समय उसकी करीब 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर पर थी, जबकि उसकी पत्नी काम से गांव में गई हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान कुछ अज्ञात लड़के उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर घर से ले गए।
जब किशोरी की मां वापस घर पहुंची तो पुत्री के नहीं मिलने पर उसने पति को सूचना दी। परिजनों ने आसपास और फोन के माध्यम से काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। शिकायतकर्ता के अनुसार घर की जांच करने पर वहां रखे 8 हजार रुपये नकद और चांदी के जेवर भी गायब मिले।
किशोरी के पिता ने 22 अगस्त को थाना उसावां पहुंचकर पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना राकेश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस किशोरी की तलाश के साथ ही उसे ले जाने वाले आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस