6:20 pm Monday , 24 August 2026
BREAKING NEWS

दहगवां में आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक

दहगवां (बदायूं)। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले परियोजना की मासिक बैठक दहगवां परियोजना कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की विभिन्न समस्याओं और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मोरश्री गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि दिल्ली में होने वाले सम्मेलन और धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से एकजुट होकर तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता की अपील की।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष मोरश्री गुप्ता एवं ब्लॉक अध्यक्ष शशि रानी सक्सेना ने एडीओ एसआईवी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रुका हुआ मानदेय, प्रोत्साहन राशि तथा डीलर से चावल आदि दिलाए जाने की मांग प्रमुखता से रखी गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि दहगवां परियोजना स्तर पर प्रत्येक माह की 20 तारीख को बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें कार्यकर्ताओं की समस्याओं और संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।

इस अवसर पर जिला संरक्षक विनोद बाबू सक्सेना, मंडल अध्यक्ष मोरश्री गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष शशि रानी सक्सेना, अनुपम रानी, मुख्य सेविका शारदा देवी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पिंकी रानी, रेखा देवी, प्रमोद कुमारी, पुष्पा देवी, सुनीता, मीरा, ओमवती, विमला देवी, शांति, कुसमा देवी, जलधारा, प्रेमलता, द्रोपा देवी, सर्वेश कुमारी, उषा देवी, सुमन कुमारी, कंचन देवी, नूरजहां सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस