बदायूं
तेज रफ्तार बुलेरो ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, तीन घायल
केशव गुप्ता
बदायूं। उसावां थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बुलेरो कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बदायूं में भर्ती कराया गया। मामले में घायल के पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित सोतेन्द्र कुमार निवासी गांव कठौली, थाना सिविल लाइन, बदायूं ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 अगस्त 2026 को उनका 27 वर्षीय पुत्र गौरव अपने दोस्त अंशुल पुत्र धनपाल निवासी कठौली और अशुल पुत्र रामनाथ निवासी गांव सौंधामई, थाना उसावां के साथ मोटरसाइकिल संख्या UP24BH7357 से कछला गंगा घाट से जल भरकर पटना देवकली शिव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे थे।
शिकायत के मुताबिक करीब दो बजे तीनों जब थाना उसावां क्षेत्र के मंशानगला के पास सड़क पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रही बुलेरो कार संख्या UP83AD5808 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गौरव, अंशुल और अशुल गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों का उपचार जिला अस्पताल बदायूं में चल रहा है। पीड़ित ने 24 अगस्त 2026 को थाने पहुंचकर पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



