6:19 pm Monday , 24 August 2026
BREAKING NEWS

आसफपुर – सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी कांवड़ियों की भीड़

आसफपुर। सावन माह के अंतिम सोमवार को कस्बे के सिद्ध बाबा पुल वाले महाराज मंदिर, रेलवे स्टेशन के निकट हनुमान मंदिर, दीक्षित आश्रम समेत क्षेत्र के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर सिद्ध बाबा पुल वाले महाराज मंदिर पर साप्ताहिक मेले का भी आयोजन किया गया। आसपास के सीकरी, मन्नू नगर, पहाड़पुर, श्यामपुर, दबथरा, मोहकमपुर, मलखानपुर, मानपुर, नूरनगर कौड़ियां और भोजपुर समेत विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। बिसौली क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना प्रभारी सुभाष कुमार तथा स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी जुगमेंद्र बालियान के साथ पुलिस स्टाफ तैनात रहा।

पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल बीरेंद्र कुमार, जोगेंद्र सिंह, अर्जित बालियान, अमन ठाकुर, विपिन पुनिया, सुमित चौधरी, रेनू और सुदेश दिवाकर समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस की सक्रियता के चलते धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस