6:19 pm Monday , 24 August 2026
BREAKING NEWS

शिव भक्तों की सेवादार बनी जरीफनगर पुलिस, अंतिम सोमवार पर लगाया भंडारा

शिव भक्तों की सेवादार बनी जरीफनगर पुलिस, अंतिम सोमवार पर लगाया भंडारा

बदायूं। श्रावण मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर थाना जरीफनगर पुलिस ने शिव भक्तों की सेवा के लिए भंडारे का आयोजन किया। थानाध्यक्ष सुमित शर्मा द्वारा आयोजित भंडारे में सीओ अशोक कुमार सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।

थाना जरीफनगर पुलिस सहायता केंद्र कांवड़ यात्रा पर राहगीरों और शिव भक्तों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं की सेवा करते हुए प्रसाद वितरित किया।

जरीफनगर पुलिस की इस पहल की क्षेत्र में जमकर प्रशंसा हो रही है। भंडारे के दौरान “हर-हर महादेव” के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस