4:36 pm Monday , 24 August 2026
BREAKING NEWS

लखनऊ में रवींद्र मोहन सक्सेना का हुआ सम्मान

बदायूं। मंच संचालक एवं सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र मोहन सक्सेना को लखनऊ स्थित प्रेरणा सदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन एवं राज्य कर्मचारी महासंघ की ओर से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में रवींद्र मोहन सक्सेना के संघ एवं समाज के प्रति समर्पण और योगदान की सराहना की गई। उनके साथ जनपद शाखा के अध्यक्ष प्रमोद शाक्य, मंडल संगठन मंत्री हेम सिंह राजपूत एवं अनिल कुमार को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पद्मनाभ त्रिवेदी, महामंत्री जे.पी. पांडे, सलाहकार एस.पी. सिंह, डॉ. ब्रज लाल तिवारी सहित प्रदेशभर से आए कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कर्मचारियों के संगठनात्मक योगदान और सामाजिक सरोकारों पर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस