3:43 pm Monday , 24 August 2026
BREAKING NEWS

तेज रफ्तार बाइक ने खेत पर जा रही महिला को मारी टक्कर, गंभीर घायल—पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

बदायूं

तेज रफ्तार बाइक ने खेत पर जा रही महिला को मारी टक्कर, गंभीर घायल—पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

केशव गुप्ता

बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि खेत पर फसल देखने जा रही एक बुजुर्ग महिला को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अकबरपुर निवासी अमित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 7 अगस्त 2026 की शाम करीब 4:30 बजे उनकी मां राजकुमारी खेत पर फसल देखने जा रही थीं। इसी दौरान वी-टावर के पास सामने से तेज गति और लापरवाही से आ रहे बाइक चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राजकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना की सूचना PRV-112 पुलिस को दी गई, जिसके बाद घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। परिजनों के मुताबिक उपचार के बाद भी उनकी हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ और वर्तमान में घर पर ही दवा व उपचार चल रहा है।
तहरीर में बाइक चालक की पहचान अवनीश यादव उर्फ सुरजीत यादव पुत्र महावीर यादव निवासी उघौली, थाना उसहैत के रूप में बताई गई है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना उपनिरीक्षक प्रमेन्द्र पंवार को सौंपी है। अब पुलिस घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस