कुं.बृ.मो. लाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नेकपुर बरेली में निकली धूमधाम से कावड़ यात्रा
बरेली, स्थानीय कुंबर बृज मोहन लाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नेकपुर बरेली मे आज सावन के पवित्र माह मे नन्हे मुन्ने शिशुओ द्वारा एक दिव्य,भव्य बाल कांबड़ यात्रा का आयोजन किया गया ।यात्रा मार्ग मे स्थानीय गणमान्य नागरिको ने बाल कांबड़ यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कांबड़ यात्रा में विद्यालय संरक्षिका श्रीमती रेनू पटेल,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रश्मि पटेल ,श्री प्रशान्त पटेल जी के द्वारा उत्साहवर्धन किया गया ।यात्रा मे नन्हे मुन्ने शिशुओ की महादेव ,देवी पार्वती,की सौम्य झांकियां भी थी । कांबड़ यात्रा पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रवंधक डाक्टर राजीव जी सक्सेना ने कहा बच्चो मे अपने सनातन धर्म के प्रति आस्था और विश्वास बढ़े ।विद्यालय सामाजिक चेतना के केन्द्र बने इसके लिए विद्यालय मे इस प्रकार की गतिविधियो को शिशुओ के माध्यम से कराया जाता है ताकि बे भी अपने गौरवशाली परंपराओ से परिचित हो सकें। विद्यालय के सहव्यबस्थापक श्री राजीब गुप्ता ने कहा भारत उत्सव प्रधान देश है और हमारी भावी पीढ़ी इनसे परिचित हो इसलिए समय समय पर उनकी सहभागिता विद्यालय मे कराई जाती है। सुधीर जी,दिनेश त्रिपाठी,संजीव अवस्थी ,आयुष,विपिन कश्यप, रामानंद शर्मा, सुधा, अंशु, शिल्पी, कीर्ति आदि का विशेष योगदान रहा । यात्रा के अंत में प्रधानाचार्य श्री ओमकार गंगबार ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भारी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



