सावन के अंतिम सोमवार पर रघुनाथेश्वर महादेव का जलाभिषेक, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर
बदायूं। सावन के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर श्री रघुनाथ जी मंदिर (पंजाबी मंदिर), बदायूं में भगवान रघुनाथेश्वर महादेव का जलाभिषेक एवं विधिवत पूजन किया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी और भक्तों ने भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा एवं पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना की।
मंदिर परिसर में ‘ॐ नमः शिवाय’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। सावन के अंतिम सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
🔱 हर-हर महादेव! 🔱
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



