12:39 pm Monday , 24 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: रक्षाबंधन पर बहनों को योगी सरकार का तोहफा, 3 दिन फ्री बस यात्रा

बदायूं: रक्षाबंधन पर बहनों को योगी सरकार का तोहफा, 3 दिन फ्री बस यात्रा।

27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त आधी रात तक सभी रोडवेज बसों में महिलाएं कर सकेंगी निःशुल्क सफर।

बदांयू 24 अगस्त।

रक्षाबंधन के त्योहार पर उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की बहनों को बड़ी सौगात दी है। यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की सभी बसों में महिलाओं के लिए तीन दिन की निःशुल्क यात्रा की घोषणा की गई है।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि यह सुविधा अब 27 अगस्त सुबह 6 बजे से लेकर 29 अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान महिला यात्रियों को जीरो-फेयर टिकट दिया जाएगा। यह सुविधा साधारण से लेकर एसी, जनरथ और सिटी बसों तक सभी में मान्य होगी।

त्योहार पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए निगम ने सेवा समर में विस्तार किया है,26 अगस्त से 31 अगस्त तक छह दिनों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। सभी डिपो की बसों को सड़क पर रखने के निर्देश दिए गए हैं। छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

बस स्टेशनों पर साफ-सफाई, पेयजल, लाइट और पंखों की व्यवस्था के साथ 24 घंटे कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। भीड़ वाले स्टेशनों पर सुपरवाइजर तैनात रहेंगे।

सरकार के मुताबिक, यह योजना हर साल रक्षाबंधन पर बहनों को उनके भाई तक सुरक्षित और आसानी से पहुंचाने के लिए चलाई जाती है।

विज्ञापन एक्सप्रेस