बदायूं
आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, युवक की मौत; चार घायल
केशव गुप्ता
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र में देर रात सरवांनू कस्बे के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार सरवांनू निवासी यश गुप्ता उर्फ आकाश गुप्ता (22 वर्ष) अपने साथी विपिन (30 वर्ष) के साथ बाइक से बदायूं से लौट रहे थे। विपिन मोबाइल मरम्मत का काम करते हैं। गांव खरखोली के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर शिवम, सूरज और एक अन्य युवक सवार थे।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि यश गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



