12:57 am Monday , 24 August 2026
BREAKING NEWS

कांवड़ियों के निशुल्क उपचार एवं औषधि वितरण के लिए जगह-जगह शिविरो का हुआ आयोजन

कांवड़ियों के निशुल्क उपचार एवं औषधि वितरण के लिए जगह-जगह शिविरो का हुआ आयोजन

बदायूं /कुंवरगांव/बिनावर ।खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के निर्देशन में समस्त दवा विक्रेताओं की ओर से कांवड़ियों के निशुल्क उपचार एवं औषधि वितरण के लिए जगह-जगह शिविरो का आयोजन किया गया। कुमरगांव में लगाए गए शिविर का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार के द्वारा किया गया।
कुमरगांव ___ नगर के हनुमान मंदिर के निकट लगाए गए शिविर का उद्घाटन अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने किया। नगर पंचायत अध्यक्ष के पति अरविंद रावत ने अपर जिलाधिकारी का शाल एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
शिविर में कांवड़ियों को निशुल्क उपचार के साथ आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। इस दौरान सी0एल यादव ( DO) खादसुरक्षा एवं औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद, केमिस्ट एसोसिएशन जिलाध्यक्ष शिव स्वरूप गुप्ता, हर्ष पोरवाल, रजत शंखधार, मोहम्मद नवी अंसारी, इफ्तखार अंसारी, विनीत जौहरी, अजय सक्सेना, सिंधु गुप्ता, अंकुश जौहरी, आशीष मथुरिया, संजीव वर्मा, रजत शर्मा सहित दवा विक्रेता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
बिनावर __ दवा विक्रेताओं की ओर से कांवड़ियों के निशुल्क उपचार एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया। नगर के श्री साईं मेडिकल स्टोर पर लगाए गए शिविर का उद्घाटन श्री सी0एल यादव (डी ओ )खाद सुरक्षा )और औषधि निरीक्षक लव कुश प्रसाद व केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शिव स्वरूप गुप्ता ने किया l
सभी अथितिओं का शाल एवं फूल माला पहनाकर स्वागत किया। शिविर में कांवड़ियों को निशुल्क उपचार के साथ आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। इस दौरान श्री सी0एल यादव ( DO) खादसुरक्षा एवं औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद, केमिस्ट एसोसिएशन जिलाध्यक्ष शिव स्वरूप गुप्ता, सहित दवा विक्रेता एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस