आवारा कुत्ते के हमले में किसान घायल, पैर में हुए गहरे घाव
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या आठ में रविवार की सुबह खेत पर जा रहे एक किसान पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते के काटने से पैर में गंभीर चोटें आई हैं। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह कुत्ते को भगाकर उसे बचाया। मोहल्ला संख्या आठ निवासी अजय कुमार पुत्र रामभरोसे लाल रविवार सुबह नाई पिंडरी गांव के पास स्थित अपने खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक आवारा कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उनके पैर में कई जगह काटकर गहरे घाव कर दिए। अजय की चीख सुनकर आसपास से गुजर रहे लोगों ने कुत्ते को भगाया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तत्काल बिल्सी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि युवक के पैर में कुत्ते के काटने से गंभीर चोट आई है। उसे प्राथमिक उपचार के साथ एंटी रेबीज इंजेक्शन और आवश्यक दवाएं दी जा रही हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



