कुंवर गांव संवाददाता
कुंवर गांव, बदायूं। सावन माह के अंतिम सोमवार से पहले रविवार को कुंवरगांव क्षेत्र शिवभक्ति में सराबोर नजर आया। आंवला-बदायूं मार्ग से बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़िए केसरिया वस्त्रों में कांवड़ लेकर ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाते हुए गुजरे।
नगर कुंवर गांव की चेयरमैन ज्योति रानी की ओर से अपने निज निवास पर शिवभक्त कांवड़ियों के लिए भव्य भंडारे का आयोजन कराया गया। भंडारे में चाट, पकौड़े, डोसा, टिक्की, चाऊमीन, पानी पुरी सहित करीब डेढ़ दर्जन व्यंजन तैयार किए गए। चेयरमैन ज्योति रानी, उनके पति अरविंद रावत और उनके भाई किशनवीर रावत ने कांवड़ियों को प्रसाद वितरित कर सेवा की।
भंडारे में बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान डीजे पर बज रहे शिव भजनों और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। कांवड़िए घुंघरू बांधकर नाचते-गाते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ते नजर आए।
भंडारे में भाजपा युवा नेता एवं जिला मंत्री विश्वजीत गुप्ता भी पहुंचे और शिवभक्तों को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान अनिल कुमार, मनु सिंह, अवनीश कुमार शर्मा, मिक्की, आजाद पोरवाल, हनी मिश्रा, रामू रावत, संदीप शंखदार, सुखपाल मौर्य, शिवकुमार, पिंटू, गुड्डू गुप्ता, यशवीर सिंह गौतम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



