बदायूं
सेवा, श्रद्धा और आस्था के संग कांवड़ियों की सेवा में जुटे विधायक बब्बू भैया
केशव गुप्ता
म्याऊं में विभिन्न भंडारों में शामिल हुए दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, शिवभक्तों को कराया प्रसाद वितरण
बदायूं। दातागंज विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड म्याऊं की ग्राम पंचायत म्याऊं में रविवार को शिवभक्तों और कांवड़ियों की सेवा के लिए विभिन्न भंडारों का आयोजन किया गया। इनमें दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने सहभागिता कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और कांवड़ियों की सेवा की।
ग्रामवासियों, व्यापारी भाइयों, समाजसेवियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित इन भंडारों में विधायक बब्बू भैया ने पहुंचकर शिवभक्तों का स्वागत किया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन कांवड़ियों की सेवा करना केवल दायित्व नहीं, बल्कि सौभाग्य और आत्मिक संतोष का विषय है।
विधायक ने कहा कि सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना हमारी संस्कृति की पहचान है। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा के लिए क्षेत्र में जगह-जगह भंडारे आयोजित किए जा रहे हैं, जो सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था की मिसाल पेश कर रहे हैं।
उन्होंने भंडारों के आयोजकों, ग्रामवासियों, व्यापारियों, समाजसेवियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का सेवा और सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।
अंत में विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने सभी के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि भगवान महादेव की कृपा सभी पर बनी रहे।





bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



