6:28 pm Sunday , 23 August 2026
BREAKING NEWS

कपड़े खरीदने निकली महिला छह साल के बेटे समेत लापता, पति ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी

बदायूं

कपड़े खरीदने निकली महिला छह साल के बेटे समेत लापता, पति ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी

केशव गुप्ता

उसावां थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव का मामला, 23 अगस्त को पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
बदायूं। उसावां थाना क्षेत्र के गांव आनंदपुर से एक करीब 35 वर्षीय महिला अपने छह वर्षीय बेटे के साथ लापता हो गई। महिला के पति सतीश पुत्र बच्चू ने पुलिस को तहरीर देकर पत्नी नीलम और बेटे सचिन की गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने 23 अगस्त 2026 को जीडी संख्या 029 में गुमशुदगी की सूचना दर्ज की है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार नीलम 22 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे छह वर्षीय बेटे सचिन के साथ बच्चों के लिए कपड़े खरीदने की बात कहकर उसावां गई थी। देर शाम तक दोनों घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारी में फोन कर काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पति सतीश थाने पहुंचा और पत्नी व बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
तहरीर में महिला की पहचान करीब 35 वर्ष, लंबाई लगभग पांच फीट, साफ रंग, स्वस्थ शरीर और बाएं पैर पर काले रंग के बड़े तिल के निशान के रूप में बताई गई है। वह सलवार-कमीज और पैरों में चप्पल पहने थी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गुमशुदा महिला और बच्चे की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा संबंधित अधिकारियों को भी सूचना दी गई है।
पुलिस की अपील: महिला नीलम और बच्चे सचिन के संबंध में किसी भी व्यक्ति को कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

विज्ञापन एक्सप्रेस