कान्तीकपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इण्टर काॅलेज, बरेली
आज दिनांक 23.08.2026 दिन रविवार को कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इण्टर काॅलेज, इज्जत नगर, बरेली मे छात्राओं को सम्मानित करने हेतु प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में कमांडेंट ऑफिसर (21 यू0पी0 बटालियन) कर्नल होशियार सिंह जी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती प्रेमा पानू जी (प्रदेश निरीक्षक भा0श्री0वि0प0,उ0प्र0) उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अध्यक्षता डा0 विद्योतमा सिंह जी (सह-मंत्री प0 उ0प्र0) ने की।
इस वर्ष इण्टरमीडिएट-2026 परीक्षा में सलोनी कश्यप ने 86.20% एवं हाईस्कूल में अवनी ने 93% अंक प्राप्त करके विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत हुयी। सिद्धि सक्सेना, कोमल कश्यप (हाईस्कूल) और मिताली शर्मा, वृन्दा बाजपेयी(इण्टर) को विद्यालय स्तर पर द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार प्रदान किया गया।
हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की टाॅप-टेन एवं विषयवार सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए भी छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसमें विद्यालय की ओर से हाईस्कूल एवं इण्टर की छात्राओं को धनराशि स्वरूप पुरस्कार प्रदान किये गये एवं अन्य छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। पुरस्कारों की श्रृंखला में कई स्मृति पुरस्कार जैसे पुष्पलता स्मृति पुरस्कार, डा0 रश्मि शर्मा जी द्वारा श्रीमती भद्रशीला शर्मा स्मृति पुरस्कार (2500/-रु0), क्षमा टंडन स्मृति पुरस्कार (1100/-रु0), एवं श्रीमती राजकुमारी माहेश्वरी स्मृति पुरस्कार (3000/-रु0), विक्रम अग्रवाल जी द्वारा(1100/-रु0) और मीनाक्षी चन्द्रा जी द्वारा श्रीमती माधुरी देवी अस्थाना स्मृति पुरस्कार (500/-रु0), गृह विज्ञान विषय सर्वाधिक अंक प्राप्त छात्रा(500/-रू0) एवं अजिता सिंह जी द्वारा श्रीमती प्रेमलता जी स्मृति पुरस्कार(1100/-रु0) धनराशि पुरस्कार स्वरूप दिये गयें। पुष्पलता स्मृति पुरस्कार में हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट में प्रथम स्थान उत्तीर्ण छात्राओं को 5000 व 7000 नगद पुरस्कार प्रदान किये गये। इसके अतिरिक्त जूनियर कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त छात्रा वंशिका गंगवार को, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार सृष्टि सिंह, श्री सुभाष मौर्या जी द्वारा गणित विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर (1100/-रु0) धनराशि इण्टर की छात्रा सलोनी कश्यप को एवं एक विशेष पुरस्कार स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवार्ड छात्रा किरन गंगवार को शिव कांदो चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बाल कृष्ण टंडन के नाम से श्री मती शोभना खन्ना, श्री सुशील खन्ना, श्री प्रमोद टंडन जी एवं श्रीमती बीना टंडन जी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
मुख्य अतिथि कर्नल होशियार सिंह जी ने जीवन में अनुशासन का महत्व समझाया औैर बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्षा श्रीमती दीप्ति रानी जी, व्यवस्थापिका श्रीमती मोना शर्मा जी, उपाध्यक्षा प्रो0 नीलम गुप्ता जी, डाॅ0 रश्मि शर्मा जी, भारती अग्रवाल जी, राजेश्वरी जी, डाॅ0 मीनाक्षी चन्द्रा जी, शिखा अग्रवाल जी, डाॅ0 अजीता सिंह तिवारी जी, विक्रम अग्रवाल जी, अंजु अग्रवाल जी, सुबोध अग्रवाल जी, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना जी, एवं अन्य विद्यालय के प्रधानाचार्य जी उपस्थित रहें।
सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन प्रिया सक्सेना ने किया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की अध्यक्षा जी द्वारा सबका आभार ज्ञापन किया गया।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



