6:00 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

तमंचे की नोक पर युवक के अपहरण का आरोप, मारपीट कर जंगल में छोड़ा

बदायूं

तमंचे की नोक पर युवक के अपहरण का आरोप, मारपीट कर जंगल में छोड़ा

बेहोशी की हालत में जंगल में मिला युवक, जिला अस्पताल में भर्ती; पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि
सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट
बदायूं। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव भगवतीपुर में बीती देर रात एक युवक ने करीब आधा दर्जन बदमाशों पर तमंचे की नोक पर अपहरण कर जंगल में ले जाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। युवक के मुताबिक बदमाश उसे घायल अवस्था में जंगल में छोड़कर फरार हो गए।
गांव भगवतीपुर निवासी अश्वनी पटेल के अनुसार, वह देर रात अपने घर के दरवाजे के सामने लघुशंका के लिए उठा था। इसी दौरान कथित तौर पर आधा दर्जन बदमाशों ने उसे तमंचे की नोक पर अपने कब्जे में ले लिया और जंगल की ओर ले गए। आरोप है कि वहां उसके साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल होकर बेहोश हो गया।
कुछ समय बाद होश आने पर अश्वनी ने मदद के लिए पुकार लगाई। उसकी आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक का मेडिकल परीक्षण किया, जिसमें उसके पैर में फ्रैक्चर की बात सामने आई है। फिलहाल अश्वनी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.