1:53 pm Sunday , 23 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट कर धमकी देकर भागा आरोपी

बिल्सी में किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट कर धमकी देकर भागा आरोपी।

बिल्सी, बदायूं 23 अगस्त ।

बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव में मौसी के घर जा रही किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी ने मारपीट और गाली-गलौज करते हुए धमकी दी और मौके से फरार हो गया। घटना 13 अगस्त की बताई जा रही है।

पीड़िता की मां द्वारा थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, उनकी बेटी अपनी रिश्तेदारी में जा रही थी। तभी गांव का ही एक युवक पीछे से आया और गलत नियत से उसे पकड़ लिया और हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश करने लगा।

किशोरी द्वारा विरोध कर शोर मचाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और धमकाते हुए कहा कि आज तो बच गई, आगे नहीं छोडूंगा। घटना के बाद से किशोरी काफी डरी-सहमी है।

परिजनों के मुताबिक पहले परिवार स्तर पर बातचीत चल रही थी, इसलिए थाने आने में देर हुई। 22 अगस्त को परिजन थाने पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक पुष्पराज सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस