5:59 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

फर्रुखाबाद एफएम हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवक की मौत; दो घायल

बदायूं

फर्रुखाबाद एफएम हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवक की मौत; दो घायल

सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र में फर्रुखाबाद एफएम हाईवे पर खरखोली गांव के पास रविवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
मृतक की पहचान यश गुप्ता निवासी सखानू, थाना अलापुर के रूप में हुई है। हादसे में घायल हुए दो अन्य लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही अलापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.