6:02 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

आपसी कलह से बिखरते परिवारों को बदायूं पुलिस ने दिया रिश्तों को बचाने का सहारा, 35 मामलों पर हुई सुनवाई

बदायूं

आपसी कलह से बिखरते परिवारों को बदायूं पुलिस ने दिया रिश्तों को बचाने का सहारा, 35 मामलों पर हुई सुनवाई

केशव गुप्ता

बदायूं। पुलिस लाइन बदायूं में शनिवार को परिवार परामर्श केंद्र के सहयोग से पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आपसी कलह और मतभेद के चलते बिखरते परिवारों को समझाने-बुझाने और उनके बीच सुलह कराने का प्रयास किया गया।
परिवार परामर्श केंद्र में कुल 35 पारिवारिक विवादों की फाइलें प्रस्तुत की गईं। काउंसलरों और संबंधित पुलिस कर्मचारियों ने उपस्थित दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और विवादों के समाधान के लिए आवश्यक परामर्श दिया।
इनमें से 15 मामलों में काउंसलिंग की गई, जबकि 2 मामलों में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया। 7 फाइलों को निरस्त किया गया, वहीं शेष मामलों में सुनवाई के लिए अग्रिम तिथि निर्धारित की गई।
परामर्श केंद्र में काउंसलर गिरधारी सिंह राठौर, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, सुषमा कथूरिया, एसडी शर्मा, जितेन्द्र महाजन और अशोक खुराना मौजूद रहे। वहीं महिला हेड कांस्टेबल कुमुद (प्रभारी), महिला कांस्टेबल संध्या एवं डॉली सहित संबंधित पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
समझौते के बाद परिवारों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। पुलिस के इस प्रयास का उद्देश्य पारिवारिक विवादों को संवाद और आपसी समझ के माध्यम से सुलझाकर परिवारों को टूटने से बचाना है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.