11:43 pm Saturday , 22 August 2026
BREAKING NEWS

वृद्ध मां की जमीन का जबरन बैनामा

कुंवरगांव में वृद्ध मां की जमीन का जबरन बैनामा कराने की कोशिश गाड़ी में जबरदस्ती डालकर रजिस्ट्री कार्यालय ले गए तीन बेटे चौथे बेटे ने पुलिस को दी सूचना सभी को रजिट्री कार्यलय से पकड़ा
कुंवर गांव। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपनी करीब 107 वर्षीय मां की 10 बीघा कृषि भूमि को कथित रूप से भाईयों पर बैनामा कराने की कोशिश किए जाने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। पीड़ित ने मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है ।थाना कुंवर गांव क्षेत्र के गांव अहरुइया निवासी वीरेंद्र पुत्र श्रीराम ने बताया शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह चार भाई है उसके पिता की करीब 25 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। उसकी मां चंद्रकली के नाम करीब 10 बीघा कृषि भूमि बताई है उसकी मां चंद्रकली उसी के पास रहती है आरोप है कि उसके तीन भाई हरपाल , ओमकार, महीपाल उसकी वृद्ध मां की जमीन को अपने नाम बैनामा कराने के प्रयास में लगे हैं।घटना शनिवार सुबह की है उसकी मां चंद्रकली घर में खाना खा रही थी आरोप है कि हरपाल ,ओमकार, महिपाल समेत कुछ अन्य लोग घर में घुस आए और मां को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर रजिस्ट्री कार्यालय ले गए जब यह बात बीरेंद्र को पता चली तो वह भागकर रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचा जहां घायल 112 पुलिस को सूचना देकर पकडवा दिया जिसकी सूचना कुंवर गांव पुलिस दी गई तो कुंवर गांव पुलिस ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी जहां सभी को रजिस्ट्री कार्यालय से पकड़कर थाने ले आई सभी से पूछताछ की जा रही है ।आरोपियों साथ पुष्पेन्द्र , रंजीत पुत्रगण हरपाल , सर्वेश,विनय ,राजू पुत्रगण ओमकार ,सचिन ,अजीत पुत्रगण महीपाल मौजूद थे।सभी ने बैनामा के कागज तैयार कराकर वृद्ध चंद्रकली का अंगूठा लगवा लिया । पुलिस पुलिस पहुंचने के बाद आरोपियों के अरमानों पर पानी फिर गया ।

विज्ञापन एक्सप्रेस