बिसौली। फैजगंज बेहटा थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। उप जिलाधिकारी प्रियंका गोयल और क्षेत्रधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। अधिकारियों ने कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया। शेष शिकायतों के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि थाना समाधान दिवस सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक है उन्होंने सभी शिकायतों के समय सीमा से निपटारे पर जोर दिया किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होने देने की बात कही। उन्होंने अधीनस्थों को मौके पर जाकर शिकायतों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक फरियादी को इसकी शिकायत पर की गई कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



