बिसौली। अयोध्या में एंटी करप्शन टीम द्वारा एक लेखपाल के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिसौली तहसील परिसर में लेखपालों ने एक दिवसीय धना प्रदर्शन किया। इस दौरान लेखपालों ने एकजुट होकर कार्रवाई का विरोध किया और संगठन के निर्देशानुसार आगे भी आंदोलन करने की बात कही।
शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले किए जा रहे धरने को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि लेखपाल राजस्व विभाग का महत्वपूर्ण कर्मचारी है जो भूमि संबंधी विवाद, पैमाइश और अतिक्रमण हटाने सहित विभिन्न राजस्व कार्यों का निर्वहन करता है। उन्होंने कहा कि शिकायत के उद्देश्य की पर्याप्त जांच किए बिना ही ट्रैप कार्रवाई की जाती है, इससे ईमानदारी से काम करने वाले कर्मचारियों में भय का माहौल बन रहा है। मंत्री संदीप कुमार ने बताया कि ज्ञापन में अयोध्या प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। इसमें उपलब्ध तथ्यों, सीसीटीवी फुटेज, वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने की अपील की गई है। धरने के दौरान तहसील अध्यक्ष अमित कुमार, मंत्री संदीप कुमार, श्रीदत्त शर्मा, विनय बाबू, मारूफ अली, मोनू कुमार, योगेंद्र कुमार, लोकपाल सिंह, अमित कुमार द्वितीय, राहुल सिंह, श्याम मोहन शर्मा, रिजवान अली, धर्मेश कुमार, मोहित शर्मा, उपासना शर्मा, सुनील कुमार, रिंकी गुप्ता, रिंकी बाथम, डेविड कुमार, सुनील कुमार प्रथम, सुनील कुमार द्वितीय, मोहित कुमार शर्मा, अनमोल मिश्रा, योगेंद्र भारती आदि लेखपाल उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



