7:39 pm Saturday , 22 August 2026
BREAKING NEWS

बारावफात के जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए अमन कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया

बिसौली। सैदपुर में बारावफात के जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अमन कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कस्बा व क्षेत्र के धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत लोगों के साथ चर्चा की गई। इस दौरान उप जिलाधिकारी प्रियंका गोयल ने आगामी त्यौहारों को आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि त्योहार पर कोई भी ऐसा कार्य नहीं किया जाए जिससे अन्य किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे, त्योहार को धार्मिक परंपरा और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए। सीओ ने लोगों से सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर फैलने वाली किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की सलाह दी। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। सीओ ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति माहौल बिगड़ने का प्रयास करता है, तो तत्काल प्रशासन को सूचित किया जाए। बैठक के अंत में उपस्थित अधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ सकुशल संपन्न कराए जाएंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस