बदायूं, 22 अगस्त 2026। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, माउंट आबू, राजस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी के 19वें पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर विश्वबंधुत्व रक्तदान महाअभियान के अंतर्गत एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर विधायक श्री महेश चंद्र गुप्ता जी, राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं की उप प्राचार्य डॉक्टर नेहा सिंह तथा सेवा केंद्र प्रभारी एवं वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका करुणा दीदी ने दीप प्रज्वलित कर किया l
यह रक्तदान शिविर 22 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक ब्रह्माकुमारी आश्रम, B-4, आवास विकास, बदायूं में आयोजित हुआ। शिविर में ब्रह्माकुमारी भाई-बहनों के ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर सेवा केंद्र प्रभारी एवं वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी करुणा दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि संस्था के द्वारा प्रतिवर्ष दादी जी की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है l रक्तदान महादान यह मानवता की सर्वोत्तम सेवा हैl
रक्तदान करने वालों में ब्रह्माकुमारी किरण दीदी, BK रूपम, ब्रह्माकुमारी ऊषा दीदी, धर्मवीर कश्यप, दीनदयाल मौर्य, उर्वेश कुमार गुप्ता, रेशमा देवी मौर्य, अर्जुन कोली, शशी रानी जहां, मुन्नालाल झा, आयुषी, BK रोहितास, आशीष कुमार, आनंद सक्सेना, BK अरुणा दीदी, BK अनूप सिंह, BK संजय कुमार गुप्ता, BK अनिल शर्मा, शोभित गुप्ता, राजीव आदि ने रक्तदान किया।
रक्तदान कराने में राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम में डॉ. नेहा सिंह उप प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज बदायूं; डॉ. सुचेता यादव एचओडी; डॉ. वैशाली सिंह प्रभारी अधिकारी; रजनीश कुमार पटेल टेक्नीशियन सुपरवाइजर; कल्पा यादव नर्सिंग ऑफिसर; सालवी राठौर नर्सिंग ऑफिसर; पूजा शर्मा काउंसलर; विशाल बाबू, रोहित कुमार, कुलदीप एवं सिराज आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मेडिकल कॉलेज की टीम द्वारा रक्तदाताओं की आवश्यक जांच, रक्त संग्रह एवं शिविर की चिकित्सकीय व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित किया गया। टीम के समर्पित सहयोग से शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
रक्तदाताओं ने अपने अमूल्य योगदान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों के जीवन को बचाने में सहयोग दिया तथा समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता और मानवता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
सेवा केंद्र प्रभारी वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका करुणा दीदी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं की पूरी टीम का विशेष आभार व्यक्त किया। यह आयोजन दादी प्रकाशमणि जी की मानव सेवा, करुणा, भाईचारे और विश्वबंधुत्व की भावना को समर्पित रहा।





bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



