#अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन को मिली मजबूती
#प्रमुख समाजसेवी अशोक भारतीय बने प्रदेश उपाध्यक्ष शिक्षक नेता प्रदीप गुप्ता को मिली प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी
#वैश्य समाज के समस्त उपवर्गों को एक मंच पर संगठित करने का लिया गया संकल्प
#समाज के अंतिम पायदान के व्यक्तियों को संगठन से जोड़कर वैश्य समाज के उत्थान के लिए किया जाएगा कार्य
लखनऊ/बदायूं 22अगस्त अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन को और अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू के अनुरोध पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरज वोरा विधायक ने लखनऊ स्थित प्रांतीय कार्यालय पर बीजेपी बृज प्रांत के उपाध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी अशोक भारतीय को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शिक्षक नेता प्रदीप गुप्ता को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पटका पहनाकर कर मनोनयन पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू एवं नवमनोनीत पदाधिकारियों के साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए विचार विमर्श किया
नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक भारतीय ने कहा कि संपूर्ण प्रदेश में वैश्य समाज के सभी उपवर्गों को एक मंच पर संगठित करके वैश्य समाज के उत्थान के लिए कार्य निष्पादित किये जाएंगे इसके लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी
नवमनोनीत प्रदेश मंत्री प्रदीप गुप्ता ने कहा कि उनकी मुख्य भूमिका शहर से लेकर गांव कस्बों तक अंतिम पायदान के समाज के लोगों को संगठन से जोड़कर उनके उत्थान के कार्य संगठन के माध्यम से किए जाने की रहेगी जिससे वैश्य समाज में जागरूकता आए
जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने कहा कि उक्त मनोनयन से संगठन बेहद मजबूत हुआ है नवनियुक्त पदाधिकारियों की कार्यशैली एवं उनके कर्मठता से वैश्य समाज में नवीन ऊर्जा का संचार होगा जल्द ही बदायूं में वैश्य समाज का भव्य एवं विशाल सम्मलेन आयोजित कर वैश्य समाज को एक मंच पर संगठित किया जाएगा
अशोक भारतीय एवं प्रदीप गुप्ता के मनोनयन से वैश्य समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई है नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता , प्रमुख उद्योगपति विमलकृष्ण अग्रवाल, सुजीत गुप्ता, अनुपम गुप्ता, प्रतीश गुप्ता, नितिन अग्रवाल, हरि अग्रवाल,राजेश कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, विनय गुप्ता , अंकुर गुप्ता, गोपाल कृष्ण गुप्ता, अनुराग गुप्ता, अमित वैश्य, सर्वेश गुप्ता, संजय रस्तोगी , पराग साहू, अमित वार्ष्णेय, सलिल वार्ष्णेय, मनोज गुप्ता आदि ने हर्ष व्यक्त किया



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



