दिनांक 22 अगस्त 2026 को गवर्नमेंट आईटीआई सालारपुर बदायूं में एमएसएमई -विकास कार्यालय, आगरा द्वारा ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग पर आयोजित कार्यशाला में पीएम विश्वकर्मा के तृतीय स्तर पर रजिस्टर्ड एवं प्रशिक्षित विभिन्न 18 ट्रेडों के विश्वकर्मा लोगों को मार्केटिंग, प्राइसिंग ,ब्रांडिंग ,लेवलिंग, डिजाइनिंग आदि के पर विस्तृत व्याख्यान के माध्यम से शिक्षित किया गया साथ ही बताया गया कि वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके किस तरह से अपने उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पटल पर स्थापित कर सकते हैं जिला उद्योग केंद्र बदायूं द्वारा राज्य सरकार की उपयोगी नीतियां एवं उत्पाद को निर्यात करने की प्रक्रिया से पीएम विश्वकर्मा लोगों को अवगत कराया ,क्योंकि गुरु शिष्य का परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं विश्वकर्मा अभी स्थापित उद्यमी नहीं है।
उनको वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता प्रदान की गई साथ ही व्यक्ति लेनदेन में सतर्कता संबंधी जानकारी उनको एलडीएम बदायूं के प्रतिनिधि के रूप में श्री सुभाष चंद्र ब्रांच मैनेजर पीएनबी द्वारा वित्तीय समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराया गया ,गवर्नमेंट आईटीआई सलारपुर बदायूं के प्रधानाचार्य महोदय ने लाभार्थियों को उद्यमी बनने के गुण सिखाए इस कार्यशाला में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को ई-कॉमर्स प्लेटफार्म ondc के माध्यम से ऑन बोर्डिंग कराया गया जिसमें श्री रणजीत सिंह द्वारा अपनी टीम के साथ विश्वकर्मा बंधुओं को ऑन बोर्ड किया गया l
इसके साथ-साथ इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के द्वारा विश्वकर्मा को क्यूआर कोड जनरेट कर डिजिटल ट्रांजेक्शन के लिए प्रेरित किया गया साथ ही पीएम विश्वकर्म योजना के तहत प्रति ट्रांजैक्शन रुपया एक की वापसी हेतु विश्वकर्मा के लाभार्थियों को आईपीपीबी के QR कोड जनरेट करवाए गए इस कार्यक्रम का संयोजन अवधेश कुमार सहायक निदेशक,एम एस एम ई – विकास कार्यालय,आगरा एवं सहयोग श्री रविकांत यादव यंग प्रोफेशनल द्वारा किया गया
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



