10:11 am Saturday , 22 August 2026
BREAKING NEWS

ई-लॉटरी के माध्यम से कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का चयन

ई-लॉटरी के माध्यम से कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का चयन
बदायूँ: 21 अगस्त। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन, प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेज्ड्यू (सीआरएम) एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत 16 जुलाई 2026 से 10 अगस्त 2026 तक फॉर्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, किसान ड्रोन एवं एकल कृषि यंत्र आदि के लिए बुकिंग करने वाले कृषकों एवं एफपीओ में से लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की मौजूदगी में लाभार्थियों का चयन शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिलास्तरीय समिति के सम्मुख ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया। बुकिंग करने वाले समस्त कृषक एवं एफपीओ ने कृषि यंत्रों की ई-लॉटरी प्रक्रिया में प्रतिभाग किया।
—-

विज्ञापन एक्सप्रेस