सहसवान (बदायूं) कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बड़ेरिया में गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पुरानी रंजिश को लेकर विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, पथराव और फायरिंग हो गई। मारपीट, पथराव में पांच महिलाओं समेत दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हो गए। एक पक्ष की रजनी पत्नी रामप्रकाश गोली लगने से घायल हो गई। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से गंभीर हालत में सात लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उक्त घटना से पहले 20/08/.2026 को रवेंद्र पुत्र राम प्रकाश ने कोतवाली सहसवान में प्रार्थना पत्र के माध्यम से मुन्नू, अमरीश उर्फ गोकिल, नेत्रपाल पुत्रगण अमर सिंह, खजांची पुत्र मोर सिंह, रिंकू पुत्र नेत्रपाल व निहाल उर्फ नहाल पुत्र होतीलाल निवासी ग्राम बड़ेरिया के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 419/ 2026 धारा 191(2)/109/115(2)/351(3) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस का कहना है कि शिकायती पत्र मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस तैनात कर दी गई है।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



