7:25 pm Thursday , 20 August 2026
BREAKING NEWS

सतीश प्रेमी द्वारा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों का तूफानी दौरा कर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर आयोजित

बिसौली। विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी द्वारा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों का तूफानी दौरा कर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर आयोजित कार्यक्रमों में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी ने विधानसभा क्षेत्र के गांव नरोरी नरौरा, सिसरका, यादपुर, अलेहपुर आदि में अंबेडकर पार्कों पर आयोजित कार्यक्रमों में परम पूज्य बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर तथा भारतीय संविधान की गरिमा व सम्मान बनाए रखने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने देश की आजादी को बरकरार रखेंगे, नवभारत का निर्माण करेंगे, देश और प्रदेश की सत्ता सांप्रदायिक ताकतों को जो अंबेडकर मिशन की विरोधी हैं, भारतीय संविधान की विरोधी हैं, आरक्षण की विरोधी हैं, शिक्षा के मंदिर स्कूलों की विरोधी हैं, छात्रों और नौजवानों के रोजगार की विरोधी है, 2027 के विधानसभा चुनाव में उनको उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर अपना सर्वत्र नौछावर करने को तैयार रहेंगे तथा बाबा साहब के संविधान की ताकत वोट के अधिकार से विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर के दलित समाज, अंबेडकर अनुयाई प्रदेश की गूंगी बहरी धार्मिक उन्माद नफरत की राजनीति करने वाली सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। इस दौरान ई. पंकज यादव, एड. रामजीमल, अंटू सिंह, कपिलदेव, धारा सिंह, आकाश भारती, मुकेश जाटव, विक्रम गौतम, ओमपाल सागर, मुकेश गौतम, गोपेश राम, प्रताप सिंह गौतम, अशोक गौतम, रघुनंदन गौतम, राजेंद्र सागर, योगेंद्र सागर आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस