12:17 pm Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं। स्कूली वाहनों की चेकिंग, 30 वाहन जांचे; तीन के चालान, दो ओवरलोड वाहन सीज

बदायूं। उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी बदायूं के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के तहत परिवहन विभाग ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग की। अभियान के दौरान 30 स्कूली वाहनों की जांच की गई।

अभियान में तीन स्कूली वाहनों के चालान किए गए, जबकि क्षमता से अधिक सवारियां/भार ले जाने वाले दो वाहनों को ओवरलोडिंग के अभियोग में सीज कर दिया गया।

इसके अलावा सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर बिना सीट बेल्ट और बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 42 लोगों के चालान किए गए।

अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन/प्रशासन) हरिओम एवं यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी शामिल रहे। अधिकारियों ने वाहन चालकों एवं आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

परिवहन विभाग ने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, तेज गति से वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की है। साथ ही सड़क सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस का सहयोग करने को कहा गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस