किशोरी घर से लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
कुंवर गांव संवाददाता
कुंवरगांव, बदायूं। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही एक युवक के खिलाफ अपनी 13 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित पिता के अनुसार घटना 13 अगस्त की है। आरोप है कि गांव निवासी भगवान सिंह पुत्र रामपाल उसकी 13 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया। पिता ने पुलिस से किशोरी को सकुशल बरामद करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर किशोरी की तलाश में जुटी है। वहीं, ग्रामीणों के अनुसार नामजद युवक गांव में ही घूमता दिखाई दे रहा है।
इधर, किशोरी के लापता होने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं। कुछ ग्रामीण किशोरी की मां के गैर प्रदेश की रहने वाली होने की बात कहते हुए मामले को अलग नजरिए से देख रहे हैं। ग्रामीणों में चर्चा है कि कहीं किशोरी को किसी अन्य व्यक्ति के हाथ बेच तो नहीं दिया गया और बाद में गांव के युवक पर आरोप लगाया गया हो। हालांकि इन चर्चाओं की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ग्रामीणों के बीच किशोरी की मां को लेकर पूर्व की एक घटना की चर्चा भी हो रही है। बताया जाता है कि करीब तीन वर्ष पहले वह एक नवजात शिशु को अपने घर लेकर आई थी और गांव में उसे अपना बच्चा बताया था। बाद में ग्रामीणों को इस संबंध में जानकारी हुई तो कथित तौर पर उस बच्चे को वहां वापस कर दिया गया, जहां से उसे लाया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि उस समय मामला पुलिस कार्रवाई के बजाय आपसी आर्थिक समझौते के जरिए निपटा दिया गया था।
अब किशोरी के लापता होने के मामले को कुछ ग्रामीण उसी घटना से जोड़कर देख रहे हैं और मानव तस्करी की आशंका की चर्चा कर रहे हैं। हालांकि ये सभी बातें फिलहाल ग्रामीणों के बीच चल रही चर्चाओं तक सीमित हैं। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com