गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी कार दो महिलाओं की मौत सात अन्यलोग घायल
वजीरगंज बदायूं
बुधवार की सुबह तड़के 3:00 बजे बदायूं के कुमर गांव थाना क्षेत्र मे गंगा एक्सप्रेसवे के 175 पर नेपाल क रोपड़िया से चंडीगढ़ जा रही अर्टिगा टैक्सी के आगे अचानक कुत्ता आने की वजह से गाड़ी पलट गई जिसमें सवार सभी नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एम्बुलेंसों के द्वारा सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालो मे भेजा वजीरगंज के सेठ डूंगरमल स्वास्थ्य केंद्र भेजी गई गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जिनकी पहचान नेपाल निवासी दीपना खत्री उम्र 32 वर्ष पत्नी नेक बहादुर और विपना सुमगर 32 के रूप में की गई है पुलिस पंचनामा की कार्रवाई में लगी हुई है उसके बाद दोनों शवो पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजने की तैयारी में लगी हुई है पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी है

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



