11:23 am Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

हम जी रहे हैं – Dr. Jyoti kanwar

Dr. Jyoti kanwar

हम जी रहे हैं जान तुम्हारे बगैर भी
हर दिन गुजर रहा है गुज़ारे बगैर भी

सब के लिए किनारे पे होता नहीं कोई
कुछ लोग डूबते हैं पुकारे बगैर भी

जीते बगैर जीतने वालों के दौर में
कुछ लोग हार जाते हैं हारे बगैर भी

ऐसे भी हैं जो डूब गए दिल के साथ साथ
दरिया में अपनी नाव उतारे बगैर भी🥺

विज्ञापन एक्सप्रेस