9:33 pm Tuesday , 18 August 2026
BREAKING NEWS

जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय का सीडीओ ने किया निरीक्षण

जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय का सीडीओ ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी, बदायूं गामिनी सिंगला ने 18 अगस्त 2026 को जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय, समरेर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी, बदायूं एवं प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह मौके पर उपस्थित रहे।

सीडीओ ने बालिका छात्रावास का निरीक्षण करते हुए पानी की समुचित सप्लाई सुनिश्चित कराने तथा खराब लाइट और पंखों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिए।

निरीक्षण के दौरान यह भी संज्ञान में आया कि विद्यालय में कुछ अध्यापिकाओं द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुरूप रात्रि निवास नहीं किया जा रहा है। इस पर सीडीओ ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि रोस्टर के अनुसार अध्यापिकाओं का अनिवार्य रूप से रात्रि निवास सुनिश्चित कराया जाए।

सीडीओ ने विद्यालय की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस