बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बदायूं गामिनी सिंगला ने मंगलवार, 18 अगस्त 2026 को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, समरेर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला समन्वयक, बालिका शिक्षा ज्योत्सना मल्ल भी मौजूद रहीं।
निरीक्षण के समय विद्यालय की प्रभारी वार्डन सीमा मिश्रा स्टाफ के साथ उपस्थित मिलीं। वहीं सहायक रसोइया राजकुमारी अनुपस्थित पाई गईं।
सीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि सहायक रसोइया राजकुमारी का 18 अगस्त 2026 का वेतन आहरित न किया जाए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।


bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



