8:13 pm Tuesday , 18 August 2026
BREAKING NEWS

कांवड़ यात्रा देखने गया किशोर लापता, कुंवरगांव पुलिस को दी सूचना

कुंवर गांव संवाददाता

कुंवरगांव, बदायूं। सालारपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम इनायतगंज निवासी कुंवर पाल ने बताया कि उनका भतीजा अरुण उर्फ राकेश 17 अगस्त को करीब ढाई बजे कांवड़ यात्रा देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा।

परिजनों के अनुसार अरुण आसमानी रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की जींस की पैंट पहने हुए था। निर्धारित समय के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने रिश्तेदारी सहित आसपास के कई स्थानों पर उसकी तलाश की और परिचितों से भी उसके बारे में जानकारी करने का प्रयास किया, लेकिन किशोर का कोई पता नहीं चल सका।

काफी तलाश के बाद भी अरुण के बारे में जानकारी न मिलने पर परिजनों ने कुंवरगांव पुलिस को सूचना दी और किशोर की तलाश कराने में मदद मांगी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने किशोर की तलाश के लिए आवश्यक जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस