वजीरगंज। बदायूं जिले के नगर पंचायत वजीरगंज स्थित भारद्वाज जूनियर हाईस्कूल, गोपालपुर, बिल्सी रोड पर संत कबीर अकादमी, मगहर (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश) एवं भारद्वाज जूनियर हाईस्कूल के संयुक्त तत्वावधान में ‘निर्गुण स्वर’ कबीर गायन कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला 16 अगस्त से शुरू होकर 26 अगस्त 2026 तक चलेगी।
कार्यशाला में प्रतिभागियों को संत कबीर की निर्गुण वाणी, भजनों और दोहों के गायन की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। प्रशिक्षक हितेश भारद्वाज द्वारा प्रतिभागियों को कबीर गायन के भाव, स्वर एवं शैली का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं हारमोनियम वादक विनय चौहान द्वारा हारमोनियम के माध्यम से संगीत की संगत एवं अभ्यास कराया जा रहा है।
कार्यशाला में थ्योरी टीचर वंदना अस्थाना तथा साजन भारद्वाज भी प्रतिभागियों को संगीत संबंधी प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस दौरान प्रतिभागियों को भारतीय संगीत और कबीर की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
आयोजकों ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य संत कबीर की अमूल्य वाणी एवं निर्गुण गायन परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। कार्यशाला में प्रतिभागी उत्साह के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



