बिल्सी । बिल्सी में सावन के पवित्र महीने में कांवड़ियो की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बिल्सी विधायक हरीश शाक्य को एक ज्ञापन सौपा। इस ज्ञापन में कांवड़ मार्ग पर घूम रहे छूट्टा पशुओं क तत्काल पकडवाकर गौशाला भेजने की मांग की गर्ई है। राष्ट्ीय बजरंग दल के कार्यकर्ता शुभम शर्मा ने बताया कि रंजना तिराहे से अंबियापुर चौराहे तक का मार्ग सावन में शिवभक्तों का मुख्य कांवड मार्ग है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में कांवड़िये और श्रद्धालु गुजरते हैं। शर्मा ने बताया कि इस मुख्य मार्ग पर बड़ी संख्या में छुट्ट गोवंश घूमते रहते हैं। ये पशु अक्सर आपस में लड़ते हैं और राहगीरों तथा कांवडियों से टकरा जाते हैं,जिससे पूर्व में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। संगठन के सदस्यों ने विधायक हरीश शाक्य से मांग कि किसी बडे हादसे को रोकने और शिवभक्तों की यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन को निर्देशित किया जाए। उन्होंने इन पशुओं को जल्द से जल्द पकड़वाकर पास की गौशालाओं में संरक्षित करने की अपील की।
ज्ञापन प्राप्त करने के बाद विधायक हरीश शाक्य ने समस्या को गंभीरता से लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द छ्ट्टा पशूओं क गौशाला भिजवाने और कांवड मार्ग की व्यवस्था दरुस्त कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान शुभम शर्मा, देवेद् आर्य, शनि श्रीवास्तव, किशन कश्यप, आकाश पाठक, अरविंद सिंह सहित संगठन के कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



