बिल्सी । बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के सतेती गांव में 16/17 अगस्त की रात सोते समय जहरीले सांप के काटने से 22 वर्षीय महिला की मौत हो गई। स्वानी पत्नी सनी को परिजन पहले नजदीकी अस्पताल लेकर पहंचे।
प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बदायूं रेफर किया गया,जहां से हालत गंभीर होने पर बरेली भेजा गया। बरेली में उपचार के दौरान स्वानी ने दम तोड दिया। मंगलवार दोपहर कछला गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
परिजनों के अनुसार स्वानी रात में परिवार के साथ सो रही थीं। इसी दौरान जहरीले सांप ने उनके पैर में काट लिया। जानकारी होते ही परिवार के लोग उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बदायूं रेफर कर दिया। बदायूं में उपचार के बाद स्वानी को बेहतर इलाज के लिए बरेली भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि स्वानी की शादी करीब 15 महीने पहले हुई थी। वह गर्भवती थीं। अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ ट्ूट पड़ा। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे कछला गंगा घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। बिल्सी के नायब तहसीलदार बदन सिंह ने बताया कि घटना की जांच के लिए लेखपाल टीम को निर्देश दिए गए हैं। टीम मौके पर जाकर घटना और परिवार को हए नुकसान सें संबंधित जानकारी जुटाए।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



