12:42 pm Tuesday , 18 August 2026
BREAKING NEWS

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में कावड़ यात्रा संपन्न

कावड़ यात्रा में उमडा जनसमूह

बरेली। सरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली शिशु वाटिका के निर्देशन में श्रावण मास के पावन अवसर पर विद्यार्थियों एवं आचार्यों द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावनाओं से ओतप्रोत कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। कावड़ यात्रा की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया यात्रा में विद्यालय परिवार के विद्यार्थियों, आचार्यों एवं अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कावड़ यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने भगवान शिव के जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ भगवान भोलेनाथ का स्मरण करते हुए यात्रा पूर्ण की। विद्यालय परिसर में पहुंचने के पश्चात भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया तथा सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाण्डेय ने कहा कि कावड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, संस्कार, अनुशासन, सेवा एवं सामाजिक एकता की भावना विकसित करने का माध्यम भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को सनातन परंपराओं और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मातृशक्ति महानगर संयोजका सुरुचि जायसवाल सहित भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के आचार्यों ने यात्रा को व्यवस्थित एवं सफल बनाने में सहयोग किया। विद्यार्थियों में कावड़ यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर शिशु वाटिका प्रभारी श्रीमती नीलम मिश्रा, प्रियंका यादव, जूही, पूनम, चांदनी, किरण राय, साधना आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस