10:43 am Tuesday , 18 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं

टेंपो-एम्बुलेंस की भिड़ंत में दो की मौत, दो घायल

सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट

| BDN INDIA
थाना सिविल लाइन क्षेत्र में बदायूं-मुरादाबाद हाईवे पर गांव दहेमी के निकट मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बजीरगंज से बदायूं जा रहे टेंपो को एक निजी एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि दोनों मृतक बड़ेडी, बरेली निवासी थे। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस