8:13 pm Monday , 17 August 2026
BREAKING NEWS

सहसवान पुलिस ने तमंचा-कारतूस के साथ आरोपी को दबोचा, मुकदमा दर्ज

बदायूं

सहसवान पुलिस ने तमंचा-कारतूस के साथ आरोपी को दबोचा, मुकदमा दर्ज

केशव गुप्ता

सहसवान। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सहसवान थाना पुलिस ने एक आरोपी को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, सोमवार 17 अगस्त को सहसवान पुलिस ने ग्राम बसौलिया निवासी वली अहमद पुत्र रजी अहमद को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
बरामदगी के संबंध में थाना सहसवान में मु0अ0सं0 407/2026, धारा 3/25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें गैंगस्टर एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद अली थाना सहसवान मय पुलिस टीम शामिल रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस