8:12 pm Monday , 17 August 2026
BREAKING NEWS

शांति व्यवस्था भंग करने पर उसावां पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

बदायूं

शांति व्यवस्था भंग करने पर उसावां पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

केशव गुप्ता

उसावां। थाना उसावां पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देश, पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे शांति व्यवस्था अभियान के तहत की गई।
पुलिस ने 17 अगस्त 2026 को ग्राम मरोरी में कार्रवाई करते हुए ध्यानपाल पुत्र छोटे सिंह, उम्र करीब 42 वर्ष तथा शिवम पुत्र आशीन्द्र, उम्र करीब 32 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम मरोरी, थाना उसावां, जनपद बदायूं को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित न्यायालय दातागंज के समक्ष पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक कविराज सिंह एवं कांस्टेबल 1899 रविन्द्र शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस