
बिसौली। वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति, बिसौली की महिलाओं द्वारा श्री देवरहा बाबा पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने गीत, नृत्य एवं हास्य प्रस्तुतियों के माध्यम से तीज के उत्सव को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा की जिला उपाध्यक्ष सरिता वार्ष्णेय एवं संरक्षिका कमलेश गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात समिति की अध्यक्ष आशु वार्ष्णेय एवं उपसचिव आंचल वार्ष्णेय ने सभी अतिथियों एवं महिलाओं का रोली-टीका लगाकर तथा तिरंगा बैंड पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि सरिता वार्ष्णेय को समिति की ओर से सम्मानित भी किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ आंचल वार्ष्णेय एवं समिति की प्रवक्ता अर्चना वार्ष्णेय के मनमोहक गीतों से हुआ। इसके बाद शीलू-सलोनी, अनीता-पारुल, कोषाध्यक्ष पूनम गुप्ता-विनीता, आशु-साधना, साक्षी व अंजली ने शानदार नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। पारुल एवं लाजेश ने सास-बहू पर आधारित हास्य नाटक तथा अल्का ने हास्य चुटकुले प्रस्तुत कर सभी को खूब गुदगुदाया। कार्यक्रम के दौरान तीज की पारंपरिक उमंग, गीत-संगीत और नृत्य के साथ महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं। मुख्य अतिथि सरिता वार्ष्णेय ने सभी महिलाओं को आपसी प्रेम, सहयोग एवं एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर समिति की सचिव रेनू, उपाध्यक्ष रश्मि वार्ष्णेय, संरक्षिका कमलेश वार्ष्णेय, मधु, मधुबाला, नीलम, विजय, रुचि, रीता, रेखा, अंजली, अनीता, रेखा गुप्ता, निर्मला, निर्मला देवी, मिथलेश, ममतेश, प्रतिमा सहित समिति की अनेक सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन समिति की प्रवक्ता अर्चना वार्ष्णेय ने किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



